3,171 किसानों ने की आत्महत्या
महाराष्ट्र: अमरावती मंडल आयुक्तालय ने इस बात की पुष्टि की है कि 2017 से 2019 तक 3,171 किसानों ने आत्महत्या की हैंl अमरावती मंडल आयुक्तालय ने बताया है की लॉकडाउन के बीच महाराष्ट्र में मार्च से मई के बीच लगभग 206 किसानों ने आत्महत्या कर ली हैl एक आरटीआई से मिली जानकारी के मुताबिक इसमें से लगभग 100 किसानों ने मई के महीने में आत्महत्या की हैl
इस खबर को भी पढ़ें: आइसोलेशन में अकेलापन दूर करने के लिए दिल्ली में डॉक्टर ऐसे कर रहे हैं
RTI कार्यकर्ता अभय कोलारकर की एक RTI के जवाब में अमरावती मंडल आयुक्तालय ने जवाब दे आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है कि 2017 से 2019 में 3,171 किसानों ने आत्महत्या की हैंl इसके अतिरिक्त कार्यकर्ता ने जनवरी 2017 से मई 2020 तक मंडल में मृतक किसानों के परिजनों को प्राप्त वित्तीय सहायता के बारे में जानकारी भी मांगी थीl
नवंबर 2019 में 300 किसानों ने आत्महत्या की थीl 112 किसानों ने विदर्भ में, मराठवाड़ा में 120 किसानों ने, 2019 में कुल 2532 किसानों ने आत्महत्या की और 2015 में एक महीने में 300 किसानों ने आत्महत्या की थीl आत्महत्याओं के पीछे कारण बे मौसमी बरसात, किसानों द्वारा लिया गया कर्ज व अन्य समस्याएं शामिल हैंl सरकार को
इन किसानों की समस्याओं और इनके परिवार जनों के बारे में गंभीरता से सोचना चाहिएl यदि ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में न किसान रहेंगे और न ही अनाजl
ताज़ातरीन खबरों के लिए क्लिक करें वॉच हेडलाइन पर